मऊ के लाल को अखिलेश यादव ने बनाया समाजवादी युवजनसभा का राष्ट्रीय सचिव

मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की मुख्य फ्रंटल समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मऊ के युवा सैफ खान को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्ति किया है।
सैफ खान पिछले 10 सालो से समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तर पर सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं और लगातर संगठन के बड़े पदों पर रहे हैं। पिछली युवजन सभा की प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव थे, इनकी लगन मेहनत और कार्यकुशलता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया है जो पूरे जनपद के लिए गौरव का पल है।
सैफ खान को समाजवादी युवजनसभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी दयाराम पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा राजीव राय, राम हरि चौहान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, अल्ताफ अंसारी पूर्व जिला अध्यक्ष, धर्म प्रकाश यादव पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष, शाहनवाज आलम सनी जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, दिलीप पांडे जिला अध्यक्ष छात्र सभा, अनिल यादव राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन, अब्दुल सलाम शामियाना पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ने बधाई दी है।

