मऊ में पीला-लाल की भीड़ देखकर, आप सोचिए दिल्ली में कौन लाल-पीला हो रहा होगा : अखिलेश यादव

● इस बार यूपी में खदेड़ा होबे : ओमप्रकाश राजभर
मऊ। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बिगाड़ने व सुभासपा के सहयोग से कई दलों को साथ लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मऊ जनपद के हलधरपुर में होने वाली महापंचायत रैली में पहली बार बतौर मुख्य अतिथि राजनैतिक मंच साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारी भीड़ देखकर गदगद थे, चेहरे पर कुटिल मुस्कान लिए श्री यादव ने कहा कि मैं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बातें बहुत ध्यान से सुन रहा था, पूरा मैदान भरा है, खेत और सड़कों से लगातार लोग आ रहे हैं। बलिया के लोग अभी पंहुच नहीं पाए हैं। यह महापंचायत नहीं दूसरी महापंचायत है सब तरफ लोग ही लोग हैं।

उन्होंने कहा कि यह पीला रंग से पूरा मैदान भरा है, इसमें लाल रंग भी है और पूरा मैदान लाल-पीला हो गया है। हम लोग मऊ के मैदान में हैं, उधर दिल्ली में इस भारी भीड़ को देखकर आप सोचिए कौन लाल-पीला हो रहा होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि यहां भी खदेड़ा होगा तो होगा। जिस दरवाजे से भाजपा सत्ता में आई थी उस दरवाजे को आपके नेता ओमप्रकाश राजभर ने बंद कर दिया है। हमने भी सिटकनी लगा दी है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को पूरे भाषण के दौरान कई बार बधाई दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय पूर्वांचल जाग जाता है, उस समय यह निश्चित हो जाता है कि इतिहास बदलेगा। अगर हम लोग एक होकर संघर्ष करेंगे तो इस ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यूपी से भाजपा का सफाया होना निश्चित है जो लोग गठबंधन के पहले आकलन कर रहे थे कि कौन कितने सीटें जीतेगा अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के गठबंधन के बाद लोग कहने लगे हैं कि कोई रोक नहीं सकता।

श्री यादव ने कहा कि गठबंधन हो जाने के बाद हो सकता है जनता 400 सीट भी जीता दे। यह चुनाव भविष्य बनाने का चुनाव है, खोया हुआ सम्मान पाने का चुनाव है। अब झूठ बोलने वालो की कोई साजिश पिछड़ों और दलितों पर चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हालात देखो कहां पंहुच गया उत्तर प्रदेश। कुछ दिन पूर्व बड़े-बड़े मेडिकल कालेज का उद्घाटन पर्दा लगाकर हुआ, पर्दा हटाकर देख लो सब खोखला है, न दवाई है, न डाक्टर, न सुविधा। भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदल रही, रंग बदल रही, शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है उन्होंने एंबुलेंस खड़ी कर दी और पुलिस की 100 नंबर की व्यवस्था खराब कर दी है। नौकरी, रोजगार नहीं है, खेती-बाड़ी महंगी हो गई है, नौकरी व रोजगार के कारखाने कहां गए किसी को नहीं पता। नौजवान अपना भविष्य ढूंढ रहा है, प्रदेश में भुखमरी व गरीबों को खाना नहीं मिल रहा है, महंगाई के कारण गरीबों को आत्महत्या करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वादा की थी कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी किसकी आय दोगुनी हुई आप खुद बताओ जबकी आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन महंगाई दुगनी जरूर हो गई है। किसान जब हक मांगते हैं तो सरकार के मंत्री के बेटे उन्हें गाड़ी से कुचल देते हैं और ना मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं और ना ही हटाए गए। जिस दिन किसानों के काले कानून लागू हो जाएंगे, आप अपने खेत में किसान नहीं मजदूर हो जाएंगे। 600 से ज्यादा किसान मारे जा चुके हैं। भ्रष्टाचार और काला धन वापस लाने की बात करने वाली सरकार से जनता को पूछना चाहिए कि वे अपने वादे को कब पूरा करेगी। अखिलेश यादव ने जनता से पूछा कि जिस झूठ, गुमराह, साजिश व षड्यंत्र की बदौलत भाजपा ने आपका वोट लिया था आप अपने वोट की बदौलत अपना सम्मान छिनेंगे कि नहीं। उन्होंने कटाक्ष किया कि आज भाजपा भाजपा डॉलर और रुपया की बात नहीं करती। उन्होंने जनता से कहा कि चुनाव से पहले कुछ भी साजिश हो सकती है लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भूखमरी, कोरोना के समय दवाई, बेड, आक्सीजन आदि मत भूलना।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने भोजपुरिया अंदाज में बात करते हुए देश व प्रदेश की सरकारों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हम सत्ता देना जानते हैं तो सत्ता से बेदखल करना भी जानते कहा कि 2022 में यूपी के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर आया हूं। पांच साल लगातार घरेलू बिजली क बिल माफ करावे खातिर लियाईल हईन, महंगाई से जनता के निजात दियावे खातिर लियाईल हईन। कहा कि बंगाल में जैसे खेला होबे का नारा लगा था, और ममता दीदी ने ऐसा खेला किया की भाजपा को वहां से भागना पड़ा। वैसे ही अब यूपी में खदेड़ा होबे होगा। उन्होंने जनता से कहा जब आपसे कोई भाजपा का नेता वोट मांगने आएगा तो आप उस नेता से कहिएगा जा पहिले अपने नेता से महंगाई कम करावा, रोजगार दियावा तब वोट क बात करा। श्री राजभर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी हैं एक नंबर के झूठा नेता त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दू नं. क झूठ बोले बाला नेता हउवन।
कहा कि भाजपा सरकार जितना पैसा 2 महीने में खर्च करती है उतना पैसे का रोज मेरा राजभर बिरादरी दारू पी जाता है। जनता से उन्होंने हुंकारी परवाया कि दारु बंद होना चाहिए कि नहीं चाहिए। तो जनता ने कहा हां बंद होना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेमचंद प्रजापति, महेश प्रजापति, बलराम यादव, दुर्गा यादव, दयाराम पाल, बाबू रामपाल, राजीव राय, डॉ अरविंद राजभर, महेंद्र राजभर, सतीश बंजारा, रामसागर बिंद, अनिल सिंह चौहान, प्रेमचंद कश्यप, अल्ताफ अंसारी, शैलेन्द्र यादव साधू, अरशद जमाल, धर्म प्रकाश यादव, संतोष पांडेय आदि नेता मौजूद रहे।









