उत्तर प्रदेश

कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला अनुराग आर्य आजमगढ़ के एसपी

(आनन्द कुमार )

लखनऊ। शासन ने शनिवार को 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिसमें आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को आगरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है तथा क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को आजमगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को सहारनपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद में सेनानायक अनुराग वत्स को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक तथा गौतमबुद्ध नगर अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट अंकुर अग्रवाल को चंदौली का पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ जय प्रकाश सिंह को इटावा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/ उपसेनानायक दिनेश त्रिपाठी को उन्नाव का एसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा मुनीराज जी. को पुलिस अधीक्षक, चुनाव सेल, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ तथा सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. चेनप्पा को वीआईपी सुरक्षा उ.प्र. का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *