खास-मेहमान

सेवा को मिला सम्मान, ब्लडबैंक के लैब असिस्टेंट को दी गयी विदाई

मऊ । ब्लड बैंक जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन कर ब्लडबैंक में लैब असिस्टेंट रहे ब्रह्मस्वरूप मिश्र को 31 वर्षों की अनवरत एवं अनुकरणीय कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ सेवानिवृत्त के उपरान्त भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान साथी कर्मचारियों के आंखों की पलकों भीग गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृज कुमार ने अपने साथी कर्मचारी ब्रह्मस्वरूप मिश्र (एल. ए.) को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि आप जैसे उत्कृष्ट कर्मचारी का हम सबके बीच से सेवानिवृत्त होना हम सबकों काफी भावुक करता है आप एक कर्मठ, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ लैब असिस्टेंट के रूप में जनपद मऊ को सेवा देते रहे हैं, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने जनपद के समस्त कर्मचारियों की ओर से अंगवस्त्रम भेंट कर श्री मिश्रा के साथ बिताए पलों एवं सुखद क्षणों को याद किया।
इस मौके पर अपनी विदाई समारोह से भावुक पलों के बीच लैब असिस्टेंट ब्रह्मस्वरूप मिश्र ने कहा कि जो कुछ आज आपलोगों ने मेरे लिए किया उसका मै हकदार नहीं था। आप लोगों की ओर से मिले इस प्रेम और स्नेह को सदैव संजोकर रखूंगा।
सेवानिवृत्ति जीवन के कई दशकों की सेवा एवं मेंहनत का एक पारितोषिक तो हैं कि साथ ही एक मित्र मंडली तथा परिवार से बिछुड़ने की सजा भी हैं. आप सभी को भूलना हमारे लिए काफी कठिन होगा।
विदाई कार्यक्रम में सभी ने अपने साथी के साथ बिताए सुखद एवं साहसिक पलों को याद किया।उन्होंने कहा कि विभाग अथवा आप सबको जब भी हमारी जरूरत पड़े हम सदैव आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0सरिता, राज्य कर्मचारी संघ के विवेकानंद गुप्त, राकेश मिश्रा,मनोज कुमार अशोक कुमार, दिनेश यादव, मुन्ना यादव, सुरेंद्र पाण्डेय, चंद्रप्रभा सिंह, शिमला देवी, कनकलता सहित ब्लडबैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *