हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 20.10.2021 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बंधा रोड से कलीम उर्फ हीरा पुत्र स्व0 सादिब अहमद निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ के कब्जे से 18.5 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 419/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
