सपा नेता सुखराम यादव शास्त्री को आर्थिक मदद पंहुचवाएं राजीव राय

आजमगढ़। पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे सपा के वयोवृद्ध नेता सुखराम यादव शास्त्री के लिए राजीव राय किसी मसीहा से कम नहीं। जिन्होंने बुरे वक्त में उनकी आर्थिक सहायता करके उनके अच्छे दिन लौटाने के प्रति पूरी तरह से वचनबद्ध दिखे। सोशल मीडिया पर जैसे ही सपा के वयोवृद्ध नेता सुखराम यादव शास्त्री के मृत्यु शैया पर पड़े होने की सूचना मिली तो राजीव राय ने अपने समाजवादी नेता के बुरे हालात को पढ़ कर के वे काफी संजीदा हुए ,और उन्होंने आज हिंदी दैनिक के तहसील संवाददाता फतेह बहादुर गुप्त से फोन पर संपर्क किया ,और सुखराम यादव शास्त्री के बारे में पूरी जानकारी ली। तथा अपेक्षित आर्थिक सहायता किए जाने का आश्वासन दिया।यही नहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने समाजवादी पार्टी की एक टीम को पीजीआई चक्रपाणपुर सुखराम यादव शास्त्री का आर्थिक सहयोग के लिए भेजा। इस टीम में जयप्रकाश यादव ,प्रभात राय,आशुतोष शाही, अजीत पांडेय इत्यादि प्रमुख थे। जिन्होंने स्वयं वयोवृद्ध समाजवादी नेता सुखराम यादव शास्त्री से मुलाकात की, और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय द्वारा प्रदत उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया।तथा यह भी अपनी वचनबद्धता दोहराई कि आगे भी उनका सहयोग जारी रहेगा। अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय द्वारा सहयोग पाकर के शास्त्री जी की मरणासन्न आंखों में चमक पैदा हो गई, और वे राजीव राय के प्रति पूरी तरह से नतमस्तक हो गए।उल्लेखनीय है कि सुखराम यादव शास्त्री का उपचार चंदे की बदौलत हो रहा था। परंतु राजीव राय का सहयोग मिलते ही उनके जीवन में आस जग गई है। राजीव राय से सहयोग पाते ही सुखराम यादव शास्त्री की आंखें भर आई। वे तथा उनके शुभचिंतकों ने राजीव राय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

