लोकतंत्र की रक्षा में पूर्व प्रमुख ने दी थी अपने प्राणों की आहुति : राकेश कुमार यादव

◆ पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश पाण्डेय की मनाई गई पुण्यतिथि
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद के इनामीपुर स्थित एपीजीआर ग्लोबल स्कूल परिसर में पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय के बड़े भाई पूर्व प्रमुख अखिलेश पाण्डेय एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगाराम व रामवचन की पुण्यतिथि मनाई गई । इस दौरान अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीनों श्रद्धा सुमन अर्पित किया । 16 अक्तूबर 2005 को पूर्व प्रमुख अखिलेश पाण्डेय एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवचन व गंगाराम घोसी ब्लाक में लोकतंत्र के रक्षा के दौरान अपनें प्राणों की आहुति दे दी थी । तभी स पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय के द्वारा पुण्यतिथि कार्यक्रम को अन्याय पर न्याय की विजय के रूप में मनाया जाता है । शनिवार को कुंडाशरीफपुर के इनामीपुर स्थित एपीजीआर ग्लोबल स्कूल परिसर में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करतें हुए एमएलसी राकेश कुमार यादव ने कहां कि पूर्व प्रमुख एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जीवन पर्यंत गरीबों मजलूमों एवं असहायो की आवाज बनें रहें । जिसका ॠण अपने प्राणों की आहुति दे कर चुकानी पड़ी । ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी रहें पूर्व प्रमुख एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोटिशः नमन । आगें उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार में किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा किसान परेशान है तथा तहसील की गणेश परिक्रमा लगाने को विवस है । इस सरकार में समाज का हर तपका परेशान है योजनाएं फाइलों तक सिमट कर रह गई है ।विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए कहां कि भाजपा सरकार के नीतियों एवं रीतियों से आम जन में त्राहि त्राहि मचा हुआ है । आनें वाले आगामी चुनाव में जनता इसका जबाब देने के लिए तैयार बैठी है ।कार्यक्रम के अन्त में श्रद्धांजलि सभा के आयोजक पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करतें हुए कहां कि यह पुण्यतिथि अन्याय पर न्याय की विजय का द्योतक है।हर सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह श्रद्धांजलि सभा आगाज है । पुण्यतिथि कार्यक्रम को ,मुसाफिर प्रसाद यादव, धर्मप्रकाश यादव, दिनेश चन्द्र यादव ,चन्द्रकिशोर पाण्डेय, चन्द्रकांत उर्फ गुड्डू ,परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजीत पाण्डेय ने सम्बोधित करतें हुए तीनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अशोक यादव ,कल्पनाथ यादव,विजय शंकर यादव, सतीश पाण्डेय, दुधनाथ यादव, दयाशंकर यादव,आनंद तिवारी ,अखिलेश कन्नौजिया, रमेश दुबे, हरिकेश यादव, जगदीश यादव आदि रहें ।

