अपना जिला

विहिप व बजरंग दल के लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूॅका

मऊ। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में कश्मीर घाटी में हिन्दू शिक्षकों की हत्या से जबरदस्त आक्रेाश है। पाकिस्तान के इशारे पर की गयी कायराना कृत्य के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा कई स्थानो पर प्रदर्शन किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के आक्रोशित कार्यकर्ताओं नें मऊ नगर के मुंशीपुरा मोड़ पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतना फॅूका और पाकिस्तान मुर्दाबाद इमरान खान मुर्दाबाद, इमरान तुम्हारी क्या दवाई जूता चप्पल और पिटाई, भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगाये और बाद में जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन कश्मीर को नब्बे के दशक में लौटाने की साजिश कर रहे हैं। गैर कश्मीरी व हिन्दू सिक्खों की आतंकवादियों द्वारा चून चून कर हत्याए की जा रही हैं। कश्मीर में आतंकवाद का एक नया ट्रेण्ड चल रहा है। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान यह भूल रहे है कि यह 2021 का हिन्दुस्तान है और आज का हिन्दू जागरूक हिन्दू बन चुका है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आतंकवादी घाटी के हिन्दूओं और गैर मुस्लिमों को चुन चुन कर निशाना बना रहे हैं इन आतंकवादियों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की ओर से खुली सह मिल रही है। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम करेगा। विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष अश्वनी सिंह नें पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर घाट में एक बार फिर 1990 के दशक जैसी दहशत की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। ताकि कश्मीरी पण्डित अपना घर बार छोड़कर भाग जाय लेकिन पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकामयाब किया जायेगा। बजरंग दल के जिला संयोजग अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हिन्दूओं को छाॅट छाॅट कर हत्या कर रहे हैं। आतंकवादी कश्मीर में एक बार फिर से 1990 दशक की दहशत फैलाना चाहते है। बजरंग दल इसे कत्तई बर्दास्त नही करेगा। केन्द्र सरकार इस पूरे मामले पर सख्त रूप अपनाएं और आतंकियों पर सख्त कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मनोज जायसवाल, डा0 अमित सिंह, सुजीत भारद्वाज, दिलीप तानवानी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, तुसार, रवि सोनू, कार्तिक, अनुभव, अनुराग, विनोद, उमेश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *