अपना जिला

पुलिस चौकी के बगल में चोरी

रतनपुरा/मऊ। रतनपुरा मुस्तफाबाद मार्ग पर अवस्थित रुद्रा बाजार में गुमटी की दुकान का ताला तोड़कर के अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 50000 की चोरी की गई है। घटनास्थल पुलिस चौकी से चंद कदमों पर ही अवस्थित है।
बताया जाता है कि पीड़ित इलेक्ट्रिक कारोबारी अजय कुमार राजभर पुत्र रामचंद्र राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाढ़ा (जोगापुर) पुरवा का निवासी है। उसकी दुकान रुद्रा बाजार में गुमती में इलेक्ट्रिक की दुकान है। बीते शनिवार की शाम 6:00 बजे दुकान बंद करके वह चला गया, और दूसरे दिन जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है, और दुकान के अंदर से अज्ञात चोरों द्वारा इनवर्टर ,बैटरी ,कॉपर का तार 4 बंडल, होम थिएटर और 5200 नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित व्यापारी अजय कुमार राजभर द्वारा इस घटना की लिखित सूचना रतनपुरा पुलिस चौकी को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *