अपना जिला

विभिन्न धर्म के 132 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

मऊ। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को मऊ में 132 जोड़ो का वैवाहिक समारोह कलेक्ट्रेट के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विधायक विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 132 जोड़ों का विवाह के अवसर पर बौद्ध धर्म, हिन्दु धर्म एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरूओं द्वारा अपने-अपने धर्म से जुड़े प्रतिज्ञाएं दिलाकर शादी करायी गयी, जिसमें विकास खण्ड बड़रावं-13, फतेहपुर मण्डाव-16, रानीपुर-16, परदहां-20, घोसी-10, कोपागंज-12, रतनपुरा-07, मु0बाद गोहना-17, दोरीघाट-16 एवं नगर क्षेत्र-05 जोडों की शादी सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी की धर्म पत्नी श्रीमती पूजा सिंह बंसल द्वारा सभी जोड़ो को वस्त्र प्रदान किया गया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा समस्त जोड़ो को आभुषण प्रदान किये गये। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पहले जो गरीब परिवार की बेटियाॅ थी उनके माता-पिता की चिन्ता बढ़ जाती थी कि वह उनकी शादी कैसे करेंगी। कभी-कभी तो खेत एवं गहने बेचकर शादी करनी पड़ती थी इस बात को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया। इस योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार के लोगो अपने बेटे एवं बेटियों की शादी कर सकते है।


उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर वर्मा, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण अनील कुमार सिंह, सहायक लेखाकार प्रशान्त राय, ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या, जगदीश कुमार यादव, गिरजा शंकर, दुर्गेश सिंह, जगदीश यादव, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *