स्कूल में चोरी करने वाले तीन चोर धराए

चिरैयाकोट/मऊ। चिरैयाकोट पुलिस को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुल्तानीपुर स्थित संत देवदास मंदिर समीप पोखरा के पास से तीन शातिर चोर अशोक कुमार पुत्र स्व0 रमेश राम, आशीष कुमार पुत्र रामप्रवेश राम, दीपक कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासीगण निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 04 अदद सिलाई मशीन, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक पंखा, एक कैची, एक सफेद धागा व 530 रूपया बरामद बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बरामद समानों के सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग तथा एक हमारे मित्र पंकज कुमार निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट ने मिलकर दिनांक 14.09.2021 को पैसे के लालच में मॉ जगमाती देवी शिक्षण संस्थान करमी सुलतानीपुर से उक्त समानों तथा रूपयों की चोरी किये थे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में मु0अ0सं0 163/21 धारा 457, 380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।
मामले में वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ फरार है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चिरैयाकोट उ0नि0 अमित कुमार मिश्र, उ0नि0 गंगा सागर मिश्र, उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव, का0 गोकर्ण यादव, का0 अनुराग पाल, का0 मनीष कुमार, का0 अमित कुमार यादव, का0 सुधीर चौधरी थाना चिरैयाकोट शामिल रहे।

