रचनाकार

अशोक कुमार यादव को मिला महात्मा गांधी साहित्य सम्मान 2021

महात्मा गांधी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद् डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ विजय कुमार शर्मा के द्वारा काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और ‘बापू’ काव्य संग्रह पुस्तक का संकलन एवं संपादन किया गया। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के कवि एवं कवियत्रियां सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक) शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा ‘परमपिता महात्मा गांधी जी’ स्वरचित कविता प्रस्तुत किया गया, और ‘बापू’ पुस्तक में इनकी कविता को स्थान मिला। इस काव्य लेखन के लिए “महात्मा गांधी साहित्य सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया।

कविता का शीर्षक- परमपिता महात्मा गांधी जी

भारत के जननायक विधाता, संत महापुरुष बापू महात्मा।
आर्यवर्त को आजादी दिलाई, मेरे प्रभु भगवान परमात्मा।।

दो अक्टूबर को जन्में पोरबंदर, सनातन धर्म की पंसारी जाति।
करमचंद,पुतलीबाई के सपूत, काठियावाड़ रियासत गुजराती।।
दुर्बलों में उत्साह जगाकर, एकता कर अंग्रेजों से की लड़ाई।
कर्मगाथा फैल गया जन में, सर्व विश्व किए आपकी बड़ाई।।
धोती पहनकर,डंडा लेकर, चलाते जीवन धागों का चरखा।
खोई हुई अस्मिता दिलाई, पराधीन भारत में छाई नवबरखा।।
ब्रह्मचर्य,सादगी और विश्वासी, सत्य और अहिंसा के पुजारी।
जकड़ी बेड़ियों से मुक्त किए हिंद, तुम हो परमेश के अवतारी।।
स्वतंत्रता के गौरव गाथा को, सहृदय मन कर रहा बखान।
अंग्रेज रूपी रावण को मारे, आज मिली है हमको पहचान।।
कृषक और मजदूर हितैषी, नारी के अधिकारों का विस्तार।
दरिद्रता के हो मुक्तिदाता, अस्पृश्यता उन्मूलन किए संसार।।
स्वराज,नमक कानून कार्य, भारत छोड़ो आंदोलन विख्याति।
निरामिषभोजी सात्विक जीवन, साबरमती आश्रम के सन्यासी।।
दिया नारा करो या मरो का , जहां प्रेम है वहां जीवन है।
तुम चलो सत्य के मार्ग पर, वसुंधरा ही महकता उपवन है।।
बन बैठा हत्यारा गोडसे, धांय-धांय चला दी बंदूक की गोली।
परमपिता चले गए देवलोक, मुख से निकला हे राम! की बोली।।

नाम- अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’
पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)
पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़
प्रकाशित पुस्तकें- 1) “युगानुयुग” (स्वरचित काव्य संग्रह)
2) “मेरी कविता मेरी कहानी” (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)
3) “मन की लहर” (साझा काव्य संग्रह)

साहित्यिक उपलब्धियां-
1) शिक्षक गौरव सम्मान
2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान
3) हिंदी साहित्य सम्मान
4) नमो साहित्य सम्मान
5) भारत माता अभिनन्दन सम्मान
6) मुरली मधुर सम्मान
7) काव्यश्री सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *