पुलिस सेवा से ओमप्रकाश व ऐनद्दीन को एसपी ने दी विदाई

मऊ पुलिस लाईन सभागार मे वृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले, क्षेत्राधिकारी लाइन उमाशंकर उत्तम, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय कुमार सिंह व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत अधीकारी, कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
सेवा काल पुरा करने वालों में आरक्षी ना0पु0 ओमप्रकाश यादव व लीडिंग फायरमैन ऐनद्दीन खां को
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले मऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भगवद गीता व अंगवस्त्रम देकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

