अपना जिला

विद्युत ठीक करते समय संविदा कर्मी की मौत

मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के दलित बस्ती के पास हाईवोल्टेज का तार खम्भे पर जोड़ते समय 35 वर्षीय बिजली विभाग के सविदा कर्मी का बिजली के चपेट मे आने से झुलस कर मौत हो गई।

अरदौना फीडर से जयसिंहपुर दलित बस्ती के पास से 11 वोल्टेज की लाइन जाती है। वहां के लोगों के कम्पलेन पर  वह लगमग 5.45बजे साय सेड डाऊन लेकर सविदा कर्मी मठमुहम्मदपुर निवासी शागीर पुत्र रज्जाई अहमद जाकर लाइन बना रहा था।इसी दौरान बिजली आ गई वह खम्भे पर बिजली के चपेट में आ गया।वह बुरी तरह झुलस गया मौके पर उसकी मौत हो गई।मौके पर पुलिस तथा सदर उपजिलाधिकारी पहुंच गए। बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *