सहरसा में खुला जूनियर डीपीएस प्ले स्कूल, सांसद ने किया उद्घाटन

सहरसा। नगर के गौतम नगर में जूनियर डीपीएस प्ले स्कूल का उद्घाटन मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री यादव ने कहा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों में उसका भविष्य देखते हैं। बच्चों की शुरुआती शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण होती है जिसमें बच्चों का भविष्य उज्जवल बना रहे। बच्चों में बेहतर शिक्षा के लिए इस शहर के अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंता बनी रहती है लेकिन इस तरह के जूनियर डीपीएस स्कूल खुल जाने से माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ने की शुरुआत अगर अच्छे स्कूल में होगी तो बच्चे का भविष्य उज्जवल होगा। स्कूल की निदेशक रमा भारती ने कहा कि शहर में अब तक का यह पहला प्ले स्कूल है जो पूरी तरह वातानुकूलित है। उन्होंने कहा कि जूनियर डीपीएस स्कूल जो पूरे देश का सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड है यह पूरे देश में संचालित है । डीपीएस में बच्चों को बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गई है। यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। इसमें बच्चों के बेहतर कल का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए एसी क्लास रूम क्लास रूम की व्यवस्था की गई है। स्कूल में बोर्डिंग स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का विशेष ध्यान देना है उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, शशि शेखर सम्राट, डब्लू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। अंत में सभी के प्रति आभार स्कूल की निदेशिका रमा भारती के पति अभिषेक आनंद ने व्यक्त किया।



