छपरा कचहरी-सीवान-थावे ट्रेन को MP महारागंज व सिवान ने दिखाई हरी झंडी

महाराजगंज वासियों के लिए लाइफलाइन 05163 छपरा कचहरी-सीवान-थावे अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का आज 01 सितम्बर,2021 बुधवार को सांसद/महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा महारागंज रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर महाराजगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण इस रेलखंड पर विगत वर्ष से यह ट्रेन बंद चल रही थी ।आने वाले दिनों में इस रेल खंड पर अनेक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी ।
इसके उपरांत 05163 छपरा कचहरी-सीवान-थावे अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी सीवान रेलवे स्टेशन पहुँचीं जहाँ से सीवान की सांसद श्रीमती कविता सिंह ने इस सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर थावे के लिए रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा की मसरख से महाराजगंज नई रेल लाइन पर करीब 1 साल बाद ट्रेनों का परिचालन आरम्भ किया जाना रेल प्रशासन का सराहनीय कदम है । सांसद कविता सिंह ने बताया कि इस नए ट्रेन के परिचालन से जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी । इसके लिए उन्होंने भारत सरकार के रेल मंत्री को धन्यवाद दिया ।
ज्ञातव्य हो की यात्री जनता की सुविधा हेतु 05163/05164 छपरा कचहरी-थावे-छपरा कचहरी के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन आज 01 सितम्बर, 2021 से रेल प्रशासन द्वारा आरम्भ कर दिया गया है । 05163 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 01 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन छपरा कचहरी से 05.00 बजे प्रस्थान कर तेनुआ डुमरिया से 05.10 बजे, खैरा से 05.17 बजे, बन्नी महम्मन पट्टी से 05.25 बजे, बहुआरा हाल्ट से 05.30 बजे, पटेरही से 05.36 बजे, तेजपुरवा हाल्ट से 05.44 बजे, सिल्हौड़ी हाल्ट से 05.49 बजे, मढ़ौरा से 05.55 बजे, टेढ़ा हाल्ट से 06.03 बजे, आगोथर से 06.08 बजे, शाम कौड़िया से 06.14 बजे, परसा केरवां हाल्ट से 06.24 बजे, गुणराजपुर धाम हाल्ट से 06.29 बजे, मसरख से 06.45 बजे, सागर सुल्तानपुर से 07.03 बजे, बसन्तपुर से 07.18 बजे, बड़का गांव से 07.31 बजे, सरहरी से 07.45 बजे, बिशनपुर महुआरी से 08.00 बजे, महाराजगंज से 08.15 बजे, दुरौंधा से 08.40 बजे, पचरूखी से 08.53 बजे, सीवान से 09.10 बजे, सीवान कचहरी से 09.22 बजे, अमलोरी सरसर से 09.32 बजे तथा हथुआ से 09.43 बजे छूटकर थावे 10.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05164 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 01 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन थावे से 16.15 बजे प्रस्थान कर हथुआ से 16.30 बजे, अमलोरी सरसर से 16.41 बजे, सीवान कचहरी से 16.51 बजे, सीवान से 17.10 बजे, पचरूखी से 17.20 बजे, दुरौंधा से 17.30 बजे, महराजगंज से 17.48 बजे, बिशनपुर महुआरी से 18.01 बजे, सरहरी से 18.18 बजे, बड़कागांव से 18.33 बजे, बसन्तपुर से 18.48 बजे, सागर सुल्तानपुर से 19.03 बजे, मसरख से 19.33 बजे, गुणराजपुर धाम हाल्ट से 19.44 बजे, परसा केरवां हाल्ट से 19.49 बजे, शाम कौड़िया से 20.00 बजे, आगोथर से 20.10 बजे, टेढ़ा हाल्ट से 20.15 बजे, मढ़ौरा से 20.22 बजे, सिल्हौड़ी हाल्ट से 20.29 बजे, तेजपुरवा हाल्ट से 20.34 बजे, पटेरही से 20.40 बजे, बहुआरा हाल्ट से 20.47 बजे, बन्नी महम्मन पट्टी से 20.52 बजे, खैरा से 20.58 बजे तथा तेनुआ डुमरिंया हाल्ट से 21.06 बजे छूटकर छपरा कचहरी 21.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर/डी. के 02 कोचों सहित कुल 10 कोच लगाये गये हैं।




