विधवा महिलाओं के लिए सेतु बनी महिला शक्ति : अरविंद पाण्डेय

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। विधवा महिलाओं के लिए महिला शक्ति सेतु बन रहीं है। तथा इनके दुखते हुए जख्मो को कम करने के लिए महिला शक्ति मुखर है । उक्त बातें महिला शक्ति के जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने मधुबन के खीरीकोठा स्थित दिशा आईटीआई कालेज के सभागार में महिला शक्ति के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए कहां । आगें उन्होंने कहां कि महिला शक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बल प्रदान करने के क्रम में विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन ,18 वर्ष से कम उम्र के इनके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, बस एवं ट्रेन में सफर करने के लिए पास ,लाइट बिल एवं पानी बिल फ्री ,जो विधवा महिलाएं किराए के मकान में निवास कर रहीं है उनको संस्था छत मुहैया कराने के लिए संकल्पित है ।ब्लाक अध्यक्ष फतहपुर मंडाव पंकज त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष अशोक चौहान, ब्लाक महामंत्री पवन पाण्डेय, ब्लाक उपाध्यक्ष अर्चना पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए महिला शक्ति के प्रमुख 6 बिन्दुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण को बढावा देने संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर युवा महिला अध्यक्ष बबिता , सम्पर्क प्रमुख विभा देवी ,सम्पर्क प्रमुख हरिपाल सिंह, उपाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,मुकेश मौर्य, अटल , श्वेतांक वर्मा, दीपक सिंह, रत्नील पाण्डेय, अश्वनी गुप्ता, आदि रहें ।





