Uncategorized

आदर्श ब्राह्मण फाउण्डेशन के दीपक प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन प्रदेश मिडिया प्रभारी व मनमोहन यूपी के महासचिव बने

मधुबन । आदर्श ब्राह्मण फाउण्डेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मधुबन क्षेत्र के सूरजपुर निवासी दीपक पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, भटिया निवासी पवन कुमार पाण्डेय को प्रदेश मिडिया प्रभारी, मनमोहन उपाध्याय उत्तर प्रदेश महासचिव,जजौली निवासी रमेश पाण्डेय को मऊ जिला अध्यक्ष, अर्पित उपाध्याय मऊ को जिला महासचिव,राकेश कुमार पाण्डेय मऊ को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है । मनोनयन के बाद ब्राम्हण समाज खुशी का इजहार करतें हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी ।इस दौरान मनोज शुक्ला, दीनानाथ पाण्डेय ने कहां कि उक्त संगठन का मुख्य उदेश्य सनातन धर्म के प्रति कुछ लोगों में फैलीं भ्रांतियों को निकालना एवं बेद पुराण के बारें में बताते हुए सनातन धर्म के लोक कल्याण की बातों को लोगों में पहुंचा है । उक्त लोगों के द्वारा संगठन को बल मिलेगा तथा सनातन धर्म के रक्षा के लिए यह संगठन लोगों के हितार्थ कार्य करेगा । इस अवसर पर सुजीत पाण्डेय, बृजेश दुबे ,राहुल दीक्षित ,आशनरायन ,बबलू शुक्ला, सतीश पाण्डेय आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *