खास-मेहमान

किसान का बेटा इजरायल में बना वैज्ञानिक

जौनपुर के बरसठी के पठखौली गांव के एक किसान के बेटे ने ना सिर्फ अपने जिले का नाम रौशन किया है…बल्कि पूर प्रदेश और देश का मान उसकी मेहनत से बढ़ा है…दरअसल ओम शंकर तिवारी का चयन इजरायल के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थान में तेल अवीव विश्वविद्यालय में पोस्ट डाक्सीनियर साइंटिस्ट रिसर्च फेलो के तौर पर हुआ है…उनकी इस कायमाबी से पूरे गांव में खुशी की लहर है…हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है…उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हुई है…और लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ओम शंकर तिवारी की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं…ओमशंकर तिवारी ने जौनपुर से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और जिले से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो देश की सर्वोच्च शिक्षण संस्थान आईआईटी से मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री अलग-अलग विषयों में हासिल की… तेलाविव अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय इजराइल में चयन से पहले वो आईआईटी दिल्ली मे पोस्टडॉक्टोरल वैज्ञानिक के रूप मे 2020 से 2021 तक रिसर्च का कार्य कर रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *