मऊ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीनरी बरामद, महिलाएं सहित 04 गिरफ्तार

मऊ। गोरखपुर की एसटीएफ और मऊ की पुलिस ने शहर के 2 स्थानों में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापे में बिहार एसटीएफ पुलिस का विशेष सहयोग बताया जा रहा है। गोरखपुर व मऊ की पुलिस ने मामले की जांच जब गोपनीयता से करी तो उसके हाथ चौंकाने वाले सुराग लगे। बुधवार की रात्रि तलाशी में डेढ़ दर्जन से अधिक पिस्टल और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से महिलाएं भी शामिल है। असलहा बनाने वाले बिहार प्रांत के मुंगेर के रहने वाले मामले में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। बिहार के मुंगेर एसटीएफ के माध्यम से एसटीएफ गोरखपुर को जानकारी हुई कि मऊ शहर के दक्षिण टोला व रघुनाथपुरा में भारी संख्या में अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं। यहां पर मोहम्मद तबरेज के मकान में यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। इसे लेकर गोरखपुर की एसटीएफ व जिले की पुलिस ने गोपनीय सूचना मिले स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, आधा दर्जन से अधिक पिस्टल और इसे बनाने के उपकरण पुलिस के हाथ लगे, मामले में पुलिस इन बनाने वालों को दक्षिण टोला थाने में लाकर पूछताछ कर रही है पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। एसपी ने बताया कि असलहा वनाने वाले सभी बिहार प्रांत के मुंगेर के रहने वाले हैं और यहीं से बनाकर लोगों की आपूर्ति करते हैं।





