मऊ के शक्ति सिंह बने भाजयुमो के राष्ट्रीय सदस्य

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय सदस्य बनाए जाने पर उनके गृह जनपद मऊ और पैतृक मूल निवास बागी बलिया में लोगों को खुशी की लहर है। दिल्ली में मऊ और बलिया का नाम रोशन करने वाले पूर्वांचल का साख बढ़ाने वाले शक्ति को भारतीय जनता पार्टी में अल्प समय में नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थक, परिजन व शुभचिंतक गदगद हैं। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शक्ति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ साथ भाजपा में काफी सक्रिय रहे हैं। शक्ति सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश से राजू कालरा, अभिषेक दूबे, विजय यादव को भी भाजयुमो का राष्ट्रीय सदस्य बनाया गया है।






