कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के चाचा का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

दोहरीघाट/ मऊ। मधुबन विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में वन पर्यावरण एव जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान के चाचा रामसरन चौहान का बुधवार की रात्रि हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र से आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास पर शोक जताने के लिए गुरुवार की सुबह ही लोग निकल गए। मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि स्व. रामसरन चौहान जी की के शव को मुखाग्नि दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।शव यात्रा उनके निवास स्थान से सुबह दोपहर 12 बजे निकलेगी जो दोहरीघाट मुक्तिधाम पर दोपहर 2 बजे पहुचेगी।
