उत्तर प्रदेश

प्रियंका ने पूछा योगी सरकार ने 4 लाख नौकरी कब दी, यूपी भाजपा ने दिया करारा जवाब

( विजय कुमार गुप्ता )

भाजपा सरकार में यूपी में नौकरी को लेकर कांग्रेस और भाजपा में ठन गई है। इस सिलसिले में
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है
अगर उप्र सरकार ने “4 लाख” नौकरियां दी हैं तो नौकरियों का ब्यौरा भी होगा।
लेकिन, सरकार से जवाब आया कि ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
विधानसभा सत्र चल रहा है, प्रदेश के युवा जानना चाहते हैं कि “4 लाख” नौकरियां किन-किन विभागों में कब दी गईं? बता दीजिए।


इसके जवाब में यूपी भाजपा ने योगी सरकार के चार सालों में दिए गए सरकारी नौकरियों का पूरा ब्यौरा दिया है। प्रियंका गांधी के ट्वीट के चार घंटे में ही भाजपा की तरफ से जवाब आ गया।
यूपी बीजेपी ने 4,03,793 सरकारी नौकरियों का ब्यौरा जारी किया और तंज कसते हुए ट्वीट किया है।
रॉबर्ट वाड्रा का बिना नाम लिए नौकरियों का आंकड़ा देकर कहा कि ये कोई हड़पी हुई जमीन का क्षेत्रफल नहीं है.


भाजपा के सोशल मडिया के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने कहा है कि पहले की सरकारों में नौकरियों की बोली लगती थी। भाई भतीजावाद चलता था।
नौकरियों में बेईमानी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार होता था।
योगी सरकार ने दृढ इच्छाशक्ति से पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्था बनाई और नौकरियों में होने वाली धांधली को बंद किया। युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है।

प्रियंका गांधी के सवाल पर भाजपा ने न केवल चार लाख से अधिक नौकरी का आंकड़ा दिया बल्कि उसका विभागवार विवरण देकर प्रियंका गांधी वाड्रा को करारा जवाब दिया है।
उल्लेखनीय बात यह रही कि भाजपा सरकार में संविदा और अस्थाई तौर पर सरकारी भर्ती का ब्यौरा दिया भी नही जबकि वह भी हजारों में है।

ज्ञान के ज्ञान में जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *