12 सौ मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के लिए राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न

मऊ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मतदान स्थलों का सम्माजन में अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर कराने के निर्देश दृष्टिगत मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के संबंध में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ मंत्री की बैठक की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जारी दिशा निर्देश से विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के संभाजन अधिकतम 1200 मतदाता के आधार पर करने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार आपत्ति एवं सुझाव को लिखित रूप में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के तौर पर भरत राजभर बहुजन समाज पार्टी, धर्म प्रकाश यादव समाजवादी पार्टी, सुनील यादव भारतीय जनता पार्टी, अभिषेक राय भारतीय जनता पार्टी, विरेंद्र कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, ओमप्रकाश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रतिभाग किया गया।




