मधुबन में एलएलबी की मान्यता, युवाओं में खुशी, अब नहीं जाना होगा दूर दराज

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी मोलनापुर स्थित ग्रुप आफ ॠषि रामनरेश कृषक पीजी कालेज के तपेश्वर धर्मेश्वर प्रसाद ला कालेज को एलएलबी की मान्यता मिलने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है । बता दे कि यह जनपद का दूसरा तथा तहसील का पहला ला कालेज होगा । मधुबन क्षेत्र के युवाओं को कानुन की पढ़ाई के लिए जनपद से बाहर जाने को विवस होना पड़ता था । लेकिन अब युवाओं को अन्य जनपदों में जाकर कानुन की पढ़ाई नहीं करना पड़ेगा । जैसे ही उपरोक्त कालेज को एलएलबी की मान्यता मिलने की सूचना लोगों को हुई खुशी की लहर दौड़ गई । कालेज के प्रबंधक चन्द्रमणि यादव गुड्डू का कहना है कि युवाओं को शिक्षा के विभिन्न आयामों को उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है ।



