अपना जिला

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार खाई में पलटी, बुआ भतीजे की मौत

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। क्षेत्र में 3 दिन पूर्व कार दुर्घटना में मरे 5 लोगों का मामला लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं था कि बुधवार को मधुबन मऊ मार्ग पर स्थित मटुरी मरियम के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। कार में सवार एक महिला सहित दो लोग डूबने लगे घटना को देख आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय सक्रियता के साथ तीनों को बाहर निकाले तथा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां एक महिला एवं एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तथा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हलधरपुर के बहरवार निवासी 50 वर्षीय अवधेश गिरी एवं इनके भाई 42 वर्षीय दिनेश गिरी पुत्रगण राम बदन कटघरा शंकर निवासी 70 वर्षीय विद्यावती पत्नी सूर्यभान जो 4 दिन पूर्व हलधरपुर के बहरवार अपने मायके गई हुई थी की तबीयत खराब होने पर जिला मुख्यालय से इलाज के बाद दोनों भाई अपनी बुआ विद्यावति को अपने मित्र के एक वैगनार कार से कटघरा शंकर पहुंचाने आ रहे थे कि जैसे ही मटुरी मरियम के समीप पहुंचे की बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वैगनार सड़क के किनारे पानी से भरे खाई में पलट गया। यह घटना देख आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। वही जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार से तीनों को निकलवा कर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 70 वर्षीय विद्यावती देवी एवं 50 वर्षीय अवधेश गिरी को मृत घोषित कर दिया वही 42 वर्षीय दिनेश गिरी की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मृतकों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *