सपा नेता राजीव राय बोले भाजपा सरकार बाढ़ राहत एवं बचाव में विफल

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । घाघरा के उग्र तांडव के चलते बेखबर हुए बाढ़ पीड़ितों के तरफ समाज सेवियों एवं प्रशासन ने हाथ बढ़ाना जारी रखा है ।सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय ने देवरांचल क्षेत्र के बिन्टोलिया, खैरा देवारा के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरित किया तथा उनकी समस्याओं के बारें में जानकारी ली। राजीव राय ने कहां कि बाढ़ एक भयानक आपदा है। इसमें हम सभी को बाढ़ पीड़ितो के सहयोग के लिए आगें आना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ के उग्र तांडव से निपटने के लिए पूरी तरह विफल साबित हुई है ।तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में अक्षम साबित हुई है।

बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को आवास तक मुहैया नहीं हो सका । भाजपा सरकार में विकास फाइलों तक सिमट कर रह गया है । लूट,छिनैती ,अपराध का बोलबाला है । साम्प्रदायिकता के नाम पर भाजपा ने समाज को बांटने का कार्य किया है । जिसका जबाब देने के लिए जनता तैयार बैठी है । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायन यादव, पूर्व क्वापरेटिव बैक के चेयरमैन दुधनाथ यादव,रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ,अखिलेश सिंह राठौर, चन्द्रकांत मौर्य, विनोद साहनी आदि रहें ।


