मऊ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, दो घायल

( प्रदीप कुमार सिंह )
मऊ। दोहरीघाट मधुबन मार्ग बेलौली-सोनबरसा गाँव के पास शनिवार/रविवार की रात्रि लगभग 1:30 बजे अनियंत्रित होकर आई 20 कार ( एमपी 18 सी 9385 ) रोड के किनारे पानी से भरे गड्ढे ( तालाब ) में गिर गई, जिसमें घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में 4 बच्चे व एक महिला शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ से मधुबन मऊ जा रहा था परिवार, यह सभी फुलवरिया चौरीचौरा जिला गोरखपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने 5 शवों को भेजा पोस्टमार्टम। महेश मोदनवाल, दीपिका मोदनवाल की जान बच गई है । मृतकों में मयंक पुत्र महेश 6 साल, तानी पुत्री महेश 13 वर्ष, ममता पत्नी महेश 35 वर्ष, माही पुत्री दिनेश 04 वर्ष, दिव्यांश पुत्र दिनेश उम्र लगभग 8 साल की मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात में ही 5 व्यक्तियों की मौत के मामले में सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया जायजा और रात में ही मातहतों को दिए त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश। पुलिस अधीक्षक ने खुद शव को बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उधर अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह ने भी जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को त्वरित गति से पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया साथ ही पुलिस और स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है उधर अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मधुबन थानाध्यक्ष को भी निर्देशित किया कि मृत लोगों के ससुराल पक्ष के घर पर जाकर उनसे मुलाकात करें। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले सहित उच्चधिकरीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं अस्पताल पहुंचकर घायलों हाल जाना गया तथा हर-संभव मदद का भरोसा दिलाया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि उक्त वाहन सवार लोग छत्तीसगढ़ से अपने घर गोरखपुर जा रहे थे।








