खास-मेहमान

इटावा की धरती पर RPF की नारी शक्ति शीतला देवी का निर्भया सेना ने किया सम्मान

संपूर्ण नारी जगत की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा व उत्थान के लिए संघर्षरत निर्भया सेना ने अपने लक्ष्य, मिशन व महिला हितार्थ कार्य के अधीन मंगलवार को इटावा की धरती पर सशक्त नारी के रूप में रेलवे सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्य कर रही वीरांगना शीतला देवी को निर्भया सेना की इटावा जिले की टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने शीतला देवी को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। तदोपरांत निर्भया सेना की तमाम वीरांगनाओं ने उनका माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर तथा पुष्प वर्षा कर सम्मानित व अभिनन्दन किया।
अपने स्वागत से भाव भिवोर शीतला देवी ने कहा कि यह सम्मान उनके जीवन में अविस्मरणीय है। कहा कि इस सम्मान ने उन्हें अपने कार्य के प्रति और गंभीर एवं सजग बना दिया है। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि निर्भया सेना भारतीय रेल में खास कर महिला रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा, सहयोग, सम्मान,समर्थन तथा चार्जसीटेड कर्मचारियों (जो आदतन न हो) का भी हर संभव सहयोग करती है।
निर्भया सेना सदैव रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा हेतु प्रयासरत रहती है।


कहा कि यहाँ तक कि सर्कुलेटिंग एरिया तथा रेल यात्रा के दौरान महिला की जान माल की स्थिति में देश में कहीं भी किसी भी समय बाबा जी के निर्देशन / आदेश पर निर्भया सेना उसे खून देकर उसे जिलाने का प्रयास करेगी । निःसंदेह निर्भया सेना तथा RPF एक दूसरे के पूरक से बनते जा रहे है। उन्होंने कहा कि RPF के सहायक उप निरीक्षक शीतला देवी सदैव मानस पटल पर अंकित रहेगी।
श्री बाबा ने कहा कि निर्भया सेना के जागरूक सिपाही व वीरांगना अपनी रेल यात्रा के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखते है और सजग व आदर्श RPF के सुरक्षा कर्मियों की प्रशंसा की जानकारी हमें समय समय पर करते है तथा उनके द्वारा पत्र लिखकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *