आजमगढ़ के DIG सुभाष चन्द्र दुबे का वाराणसी तबादला अब अखिलेश कुमार होंगे नये DIG
■ 10 आईपीएस अफसरों के तबादले

आजमगढ़ मण्डल के डीआईजी 2005 बैच के आईपीएस सुभाष चन्द्र दुबे का तबादला वाराणसी जनपद में अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के पद पर हो गया है। आजमगढ़ के अब नये डीआईजी अखिलेश कुमार होंगे जो वाराणसी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के पद से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि 18 माह तक आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में सेवा देने के पश्चात मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर स्थानांतरण हुआ है। आजमगढ़ परिक्षेत्र के तीनों जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया के जनसामान्य और अपने सहयोगी पुलिस जनों से मिले स्नेह और प्यार से मैं अभिभूत हूं।
इसके अलावा आनंद प्रकाश तिवारी बने अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट, चंद्रप्रकाश-2 बने डीआईजी यूपीएसएसएफ लखनऊ, उपेंद्र अग्रवाल बने डीआईजी पुलिस मुख्यालय लखनऊ, धर्मेंद्र सिंह बने डीआईजी रेलवे लखनऊ, जे रविंदर गौड़ बने डीआईजी गोरखपुर,
डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह बने डीआईजी सहारनपुर रेंज,
आरके भारद्वाज बने डीआईजी मिर्ज़ापुर रेंज, विकास कुमार बने एसपी सिटी आगरा,

