मधुबन में राजस्व बकायेदार के खिलाफ कार्रवाई

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवपुर देवसीपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ राजस्व का बकायेदार होने पर राजस्व एवं पुलिस की टीम ने कार्रवाई करतें हुए संबंधित बकायेदार को गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया । उक्त गांव निवासी रिपुन्जय उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी उपाध्याय यूनियन बैंक से कर्ज लिया था । जो बढ़ कर 4 लाख 77 हजार 197 रूपये हो गए है । बैंक के बार बार आग्रह के बाद भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कर्ज को जमा नहीं किया जा रहा था । इस मामलें को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे एवं तहसीलदार राहुल गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व वसूली के लिए पुलिस एवं राजस्व की टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था । इसी क्रम में टीम बकायेदार व्यक्ति के घर पहुंच कर कर्ज जमा करने के लिए कहां लेकिन संबंधित व्यक्ति अक्षमता जाहिर किया ।जिसके बाद टीम ने गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया ।जहां उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

