अपना जिला

भाजपा नेताओं नए कटान पीड़ितों के तरफ बढ़ाया सहयोग का हाथ

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के बिन्टोलिया प्राथमिक विद्यालय पर प्रशासन द्वारा संरक्षित बाढ पीड़ितों को रविवार शाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भैया पहुंच कर मदद का हाथ बढाया है । मदद पाकर कटान पीड़ितों के चेहरें खिल उठे । बता दे कि घाघरा के कटान के चलतें दर्जनों परिवारों की गृहस्थी घाघरा में समाहित हो गया है ।तो कुछ परिवार अपने हाथों से अपने गृहस्थी को समेटते हुए दूसरें स्थानों पर निवास कर रहें है । ऐसे बाढ़ पीड़ित व्यक्ति हर तरफ मदद के लिए टकटकी लगाए हुए है । इसी बीच ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम व भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने बिन्टोलिया पहुंच कर संरक्षित किए गए परिवारों को राहत समाग्री के क्रम में तिरपाल  ,दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला, हल्दी, ब्रेड, बिस्किट सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित किए। मदद के लिए बढ़े इस हाथ को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे । इस अवसर पर कौशल चौहान, अमित मिश्रा, राधेश्याम सिंह, मोती चौहान ,पब्बर चौहान, बाल्मीकि चौहान, मृत्युंजय शुक्ला, रोमित सिंह, मुन्ना सिंह , मनोज साहनी,आनंद आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *