समाजवादी छात्र सभा ने यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय का मऊ आगमन पर किया स्वागत

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सनातन पाण्डेय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद आगमन पर अपने आराध्य भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं अंगवस्त्रम् देकर माल्यर्पण करके साथियों के साथ स्वागत किया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी सरकार में भगवान परशुराम के जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया लेकिन भाजपा सरकार बनते ही उसे निरस्त कर दिया।
जिससे ब्राह्मण समाज मे अत्यंत रोष है उनके आराध्य के जन्मदिवस के अवकाश को समाप्त किया जाना भाजपा की ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को व्यक्त करता है। सपा सरकार बनते ही अराध्य देव के जन्मवोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा और ब्राह्मण समाज को सम्मान दिलवाने के लिए हम अगली कतार में रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एड. अखण्ड प्रकाश पाण्डेय, धीरज राजभर जिलाध्यक्ष-लो.वा., एड.सुमित पाण्डेय,चंदन दुबे जिलाध्यक्ष-अखिल भारती ब्राह्मण महासभा,मुलायम,आजम,अखिलेश भारती जिला महासचिव छात्र सभा, आदि समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

