सयुस जिलाध्यक्ष राजेश यादव का मऊ प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी मऊ के नवनियुक्त समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव को बनने के बाद पहली बार जिला आगमन पर पार्टी के पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन तथा जनपद मऊ के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 27-7-2021 को जोरदार स्वागत किया गया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मऊ के हिंदी भवन में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहाकि समाजवादी पार्टी नवजवानों को विशेष तवज्जो देने वाली पार्टी है।विधानसभा चुनाव 2022 में इन्हीं नवजवानों के बल पर इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेककर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लें।समाजवादी पार्टी को केवल भाजपा से ही नही भाजपा के समर्पित एजेंडों से लड़ना हैं जो मुस्लिम का चोला लगाकर आरएसएस की मदद करने के लिए मैदान में आ गए हैं।समाजवादी पार्टी की सरकार अगर बनने से चुकी तो न तो लोकतंत्र बचेगा और न ही प्रदेश की जनता चैन से सांस ले पाएगी। 2022की यज्ञ में राजेश जैसे नवजवानों की जरूरत हैं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव राय ने कहाकि सरकार बनने में सबसे बड़ा योगदान नवजवानों का होगा।नवजवान संघर्ष का संकल्प लें। मां अपने बच्चों को नौ माह गर्भ में पालती है। हमें तो केवल 6माह संघर्ष के उपरांत समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता जोर जुल्म से नही डरता। 6 माह के अंतराल में सरकार बनाने के लिए अगर जेल की यातना सहनी पड़ी तो हमारा कार्यकर्ता रुकेगा नही।राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहाकि भाजपा की सरकार आताताई लूट खसोट गुंडा गर्दी वाली सरकार का अंतिम संस्कार माननीय अखिलेश जी के कर कमलों से होना है। साथियों 6 माह तक घर छोड़ दें और जनता के बीच जाय और माननीय अखिलेश जी मदद करें।विधान परिषद सदस्य श्री रामजतन राजभर ने उत्तर प्रदेश के सरकार के नाकामियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने नवजवानों से अपील किया कि संघर्ष का फल मीठा होता है।संघर्ष करो और फल खाओ। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,शैलेन्द्र यादव साधु,मुन्ना यादव,अद्याशंकर यादव,महा सचिव कुद्दुश अंसारी,दिनेश चंद्र गुड्डू चौधरी,रमेश दुबे,रॉबिन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष युवजनसभा,संदीप यादव प्रदेश महासचिव युवजन सभा,रामधनी चौहान,के के पांडेय,योगेंद्र यादव ,अशोक कुमार गौतम,लालचन्द यादव,अप्पू मौर्या,रामप्रकाश यादव बबलू,अम्मान खां,वीरेंद्र यादव लोहिया,राजेन्द्र यादव,डॉ०रमेश कुमार,महेंद्र चौहान,विनीत कुशवाहा,अनिल मास्टर धर्मेंडर, राम नगीना कवि,आलोक सिंह, आदिल,आदि लोग संबोधित किये।

