अपना जिला

ट्रेलर की चपेट में बाइक, दो वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

मोहम्मदाबाद गोहना – करहां मार्ग स्थित सुरहूरपुर के पास एक ट्रेलर की चपेट में आने से 2 वर्षीय अबोध बालिका की मौके पर मौत हो गयी एवं पति पत्नी को गंभीर चोटें आई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को एवं गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार सरदहा बाजार जनपद आजमगढ़ निवासी 40 वर्षीय श्यामसुंदर चौहान जो अपने दोपहिया वाहन से 28 वर्षीय पत्नी सुनीता चौहान एवं पुत्री 2 वर्षीय सृष्टि चौहान को लेकर चिरैयाकोट रिश्तेदारी से वापस मोहम्मदाबाद गोहना होते हुए सरदहा बाजार आजमगढ़ को जा रहे थे कि बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे सुरहूरपुर के पास इस ट्रेलर गाड़ी के चपेट में आ जाने से पति पत्नी घायल हो गए, लेकिन उनकी पुत्री 2 वर्षीय सृष्टि चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी पर आसपास समेत क्षेत्र के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में लोगों ने इस ट्रेलर गाड़ी समेत चालक को पकड़ लिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक समेत ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *