प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोनीत हुए संजय, संघ के अधिकारों की लडाई का लिया संकल्प

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन।विकास खण्ड फतहपुर मंडाव सभागार में बुधवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की पहली बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें विकास के मुद्दों पर चर्चा करतें हुआ रणनीति तैयार की गई । ग्राम प्रधानों ने अपने अधिकारों की लडाई के लिए अध्यक्ष पद पर कुतुबपुर धनेवा के तीसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए संजय चौहान को जिम्मेदारी सौंपा। तो तीसरी प्रधान पद पर निर्वाचित भेडवरा मल्ल के प्रधान राजेश राजभर को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया । इस दौरान प्रधानो ने मनोनीत प्रधान संघ अध्यक्ष संजय चौहान को मिठाई खिला कर शुभकामना दी । संजय चौहान ने कहां कि ग्राम प्रधान संघ के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष रत रहूंगा । पंचायती राज व्यवस्था में प्रधान विकास की कड़ी में सबसे अहम भूमिका अदा करता है लेकिन प्रधानो के विकास कार्यों को संपादित करनें में विभिन्न प्रकार से अवरोध उत्पन्न किया जाता है ।लेकिन अब किसी प्रकार प्रधानो के साथ अनदेखी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि प्रधानो को संघे शक्ति कलियुगे की कहावत को चरितार्थ करना होगा । तभी पंचायती राज व्यवस्था सुचारू रूप से धरातलीय स्तर पर लागू होगा । बैठक को श्यामनरायण सिंह, पन्ना लाल पटेल ,रामनाथ ,शुभम् तिवारी, सपन कन्नौजिया ,आनंद मौर्य आदि ने सम्बोधित करतें हुए पंचायती राज व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर चन्द्रभान यादव, परशुराम राजभर, जगजीवन, सुरेन्द्र राजभर आदि रहें ।



