अपना जिला

कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब मऊ ने कराया रक्तदान

मऊ। ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ की तरफ से शारदा नारायन ब्लड बैंक एंड कॉम्पोनेन्ट सेण्टर के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कुल 15 लोग ने हिस्सा लिया।सभी रक्तदाताओ को प्रशाति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यछ डॉ संजय सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की कि हमारे देश में हर साल 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। भारतीय सैनिकों के शौर्य की गाथा की किस्से सदा हमारे साथ रहेंगे।आज सभी देशवासियों की तरफ से हमारे शहीद हुए उन वीर जवानों के साथ-साथ, उनकी माताओं को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने, माँ-भारती के सच्चे सपूतों को जन्म दिया।हम सभी लोग को हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए जो देश की रक्षा के लिए दिन रात बॉर्डर पर तत्पर डटे हुए है।
आगे डॉ सिंह ने बताया की रोटरी क्लब मऊ की तरफ से एक मुहीम की भी शुरुआत की गयी है जिसमे सैनिक परिवार को अगर कोई भी आकस्मिक चिकिस्ता की आव्यशकता पड़ती है तो उन्हें सभी तरह की मेडिकल ज़रूरत को कम खर्च में प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर सचिव रोटेरियन सचिन्द्र सिंह,रोटेरियन डॉ एकीका सिंह ,रोटेरियन डॉ सुजीत सिंह व अन्य रोटेरियन बंधू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *