अपना जिला

सपा नेता डा. राजीव राय ने प्रशासन को चेताया, सरकार बनते भ्रष्ट अधिकारी जाएंगे जेल

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. राजीव राय ने आज मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जिले के अधिकारियों को खुली चुनौती दी है । उन्होंने कहा है कि सरकार बदलती रहती है और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो यहाँ के जितने भी अधिकारी है वह जहां भी रहेंगे उनको छोड़ेंगे नही, खासकर यहाँ के एसडीएम राजेश यादव और आरटीओ विभाग में तैनात आरआई गौतम कुमार जो भ्रष्टाचार में लिप्त है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत यहां के शासन और प्रशासन से है। हम सरकार में भी रहे है और विपक्ष में भी रहे है। लेकिन उन्हें लगता है कि ऐसा कभी भी नही हुआ है जैसे लुटेरो का समूह कब्जा करके बैठे हुए है। यहां के एसडीएम को पैसो की हवस बढ़ गई है। पैसा लेकर ये किसी का भी घर गिरवा देंगे। ऐसा आचरण किसी अधिकारी का नही बल्कि अपराधी होता है। श्री राय ने कहा कि यहां के डीएम रात को विद्यालय का गेट गिरवाते हैं, फोन करने पर कहते हैं कि नही मैने ऐसा कोई आदेश ही नही दिया है।
जब एसडीएम को फोन करता हूं तो नमस्कार करके फोन काट देता है। यहाँ के एक आरआई है प्रमोद कुमार गौतम जो अपने साले को रखवाकर वसूली करवा रहा है। जो बिना उच्चाधिकारियों के मिलीभगत से काम और भ्रष्टाचार हो रहा है तो यह निक्कमे और नालायक है। डीएम का काम है कि जाकर जेसीबी चलवाओ यह सारे अधिकारी जेल जाएंगे। सरकार बदलेगी तो अधिकारी भी यहीं रहेगें और जनता भी और हम भी। उन्होंने कहा कि इन भ्रष्ट अधिकारियों को बोलना चाहता हूं कि यह इस लिए बचे है कि अगर कोरोना काल और भीड़ जुटने की बात नहीं होती तो जिलाधिकारी और एसपी अपने बँगले से नही निकल पाते। सारे थानों से वसूली हो रही है किसी कोई सुनवाई नहीं है। आज तक मैंने किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नही की है जो सत्ता विशेष के लोग हैं वह डर कर रहेंगे अधिकारियो से तो अधिकारी चले जायेंगे और जनता यही रहेंगी। श्री राय ने कहा कि शासन सत्ता बार-बार नहीं आता है। सत्ता आती है की जनता की सुनवाई हो । यहाँ के पूर्व जिलाध्यक्ष से पैसे से वसूली हो जाता है तो यहाँ के आरआई गौतम कुमार को खोजूंगा जहाँ भी रहेगा 6 महीने बाद जितने भी अधिकारी है सबको खोजूंगा। खासकर यहां के एसडीएम को जिसको बात करने की तमीज नहीं हैं कि कोई फोन कर दे तो सही से बात कर ले। यह इतना भ्रष्ट है कि रिटायर हो रहे है तो लूट के चले जायेंगे। मेरी बात जा रही है तो मेरे ऊपर एफआईआर करा दीजिए और गिरफ्तारी करा दीजियेगा । जब समाजवादी पार्टी रहती है तो जितने भी यादव है वह रिश्तेदार बन जाते है । एसडीएम 6-8 महीने बाद रिटायर हो रहे है और रिटायर के बाद भी गिरफ्तारी होती है । इनके खिलाफ सारा कागजात जुटा लिए हैं और आरटीआई भी डाल दिये हैं।

राजीव राय ने कहा कि योगी जी आप रो सकतें हों, लेकिन ब्रजेश मिश्रा जैसा पत्रकार झुक नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *