ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण वर्चुअल प्रशिक्षण, 78 ग्राम प्रधान हुए शामिल

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन ।स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड फतहपुर मंडाव स्थित 78 ग्राम सभाओं के प्रधानों का सोमवार को चार कलस्तर बना कर दो भागों में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत आनलाइन एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया ।
इस दौरान दुबारी पंचायत भवन पर 20 ,ब्लाक सभागार पर 20 ,हृदयपट्टी प्राथमिक विद्यालय पर 20 एवं प्राथमिक विद्यालय महुवी पर 20 प्रधानों को आनलाइन कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन का गुर सिखाया गया । कुछ स्थानों पर महिला प्रधानों के स्थान पर प्रधान पतियों ने प्रशिक्षण लिया ।उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित ,निगरानी समिति, ग्राम सभा में साफ सफाई,क्षमता संवर्धन, पंचायती राज व्यवस्था ,ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सहित वर्तमान समय में संचालित योजनाओं के बारें में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में ग्राम योजना के तहत विकास के बारें में जानकारी दी गई ।तथा बताया गया कि ग्राम सभा में प्रधानों की अहम भूमिका है ।इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि नव निर्वाचित प्रधानों का एक दिवसीय वर्चुअल जूम एप के माध्यम से उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया । आनलाइन ग्राम पंचायतों के विकास पर चर्चा की गई ।प्रधानों को ग्राम पंचायत के दायित्वों का बोध कराया गया । इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, उल्लास सिंह, एडीओ आईएसबी रामचन्द्र यादव, शुभम तिवारी, सन्नी मल्ल, सुबाष चौरसिया, प्रेमप्रकाश उर्फ गुड्डू, गौतम गुप्ता, संजय चौहान, गुड्डू, अजय यादव ,सपन कन्नौजिया, अंजर उस्मानी आदि रहें ।


