खास-मेहमान

भाजपा देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें केन्द्र सरकार में 16 मंत्री जनजाति समाज के : डा. संजय गोंड

मऊ। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 संजय गोंड़ का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं जनपद के व्यापारियों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा मुन्ना राजभर के नेतृत्व में किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 संजय गोंड़ ने कहा कि भाजपा देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें केन्द्र सरकार में 16 मंत्री जनजाति समाज से है। इससे सिद्ध होता है भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तों केा साकार कर रही है।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की सिद्धान्त पर चल कर आज भाजपा समाज के अन्तिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचा रही है। तद्क्रम में व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल नें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को प्रदेश में भयमुक्त व्यापारिक वातावरण बनाने हेतु एवं जिलाधिकारी एवं पुलिसअधीक्षक को प्रत्येक जिले में प्राथमिकता के आधार पर व्यापारी समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित करनें पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत समारोह में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जी, मुन्ना खरवार, आनन्द प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण बरनवाल, अखिलेश मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष युवा व्यापार मण्डल जिला मंत्री भाजपा नुपुर गर्ग, संतोष कश्यप, जितेन्द्र गोड़, रामनिवास जी जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा, प्रमोद जी, घनश्याम, जितेन्द्र भाई, संजय जी, केशव, प्रेम कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *