चर्चा में

बसपा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने अयोध्या में किया रामलला व हनुमान जी का दर्शन, सरयू घाट पर की आरती

■ बसपा के राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र के पोस्टर पर अयोध्या का भव्य प्रस्तावित श्रीराम मंदिर

( आनन्द कुमार )

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने परिजनों के साथ शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। श्री मिश्र ने अपने फेसबुक पेज पर भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद काफी फोटो शेयर किया है। उन्होंने अयोध्या कार्यक्रम के फोटो में अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम के प्रस्तावित भव्य मंदिर, रामलला के फोटो के साथ साथ भगवान परशुराम का फोटो एवं बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का भी फोटो लगाया है।

दर्शन करने से पहले वे लिखते हैं कि सत्य, न्याय एवं सदाचार के महाप्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की पावन धरा अयोध्या जी में आप सभी के मध्य उपस्थित रहूंगा। दर्शन के बाद कहते हैं, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय समस्त परिवार के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि जाकर प्रभु श्री रामलला का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री मिश्र आगे लिखते हैं जयश्रीराम, जयपरशुराम प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और श्रीहनुमान जी महाराज के दर्शन करने के बाद सरयू घाट पर पूजा अर्चना करके माता सरयू का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समस्त परिवार के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी में कलयुग के जीवंत देवता श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री मिश्रा शुक्रवार को ताराजी रिजॉर्ट होटल में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में कार्यक्रम में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *