चर्चा में

युवा भारतीय लेखकों के लिए भारत सरकार की तरफ से शानदार मौका, मिलेगा हर महीने 50,000

माई गॉव ने युवा भारतीय लेखकों और साहित्यकारों के पोषण के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है

Great opportunity for young Indian writers from the Government of India, will get 50,000 every month

इस पहल को भारतीय युवाओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है; 19 जुलाई 2021 तक लगभग 5000 पुस्तकों के प्रस्ताव प्राप्त हुए

आवेदन के लिए विंडो 31 जुलाई 2021 तक खुली है

एनबीटीआईएनडीआईए.जीओवी.आईएन और माईगॉव.आईएन के माध्यम से आयोजित की जा रही अखिल भारतीय प्रतियोगिता के द्वारा 75 लेखकों का चयन किया जाएगा

मेंटरशिप योजना के तहत प्रति लेखक को छह महीने की अवधि के लिए समेकित छात्रवृत्ति के रूप में 50,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा

Posted Date:- Jul 20, 2021

युवा मस्तिष्क को सशक्त बनाने और भारत में एक सीखने ईकोसिस्टम बनाने के लिए जो भविष्य में नेतृत्व की  भूमिकाओं के लिए युवा शिक्षार्थियों का पोषण कर सके,

Great opportunity for young Indian writers from the Government of India, will get 50,000 every month

 नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत माई गॉव प्लेटफॉर्म, युवा लेखकों के लिए प्रधानमंत्री की मेंटरशिप योजना के तहत दुनिया भर से युवा और महत्वाकांक्षी भारतीय लेखकों की भागीदारी के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। ऑनलाइन प्रतियोगिता 4 जून 2021 को शुरू की गई थी और यह 31 जुलाई 2021 तक जारी रहेगी।
युवा लेखकों के लिए प्रधानमंत्री की मेंटरशिप योजना देश के युवाओं में काफी पसंद की जा रही है। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए, कई इच्छुक और उभरते लेखक अपनी प्रविष्टियां जमा करने और सरकार की इस अनूठी पहल से लाभान्वित होने के लिए आगे आ रहे हैं।
एनबीटीआईएनडीआईए.जीओवी.आईएन और माईगॉव.आईएन के माध्यम से आयोजित की जा रही अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा। आवेदन 31 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं और विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त 2021 को की जाएगी। 19 जुलाई 2021 तक लगभग 5000 पुस्तकों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने देश में पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रोजेक्ट करने के लिए युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 29 मई 2021 को प्रधानमंत्री की मेंटरिंग युवा योजना की शुरूआत की थी।
युवा और भविष्य के बहुमुखी लेखक (युवा) इंडिया@75 परियोजना (आजादी का अमृत महोत्सव) का एक हिस्सा है, जो गुमनाम नायकों, स्वतंत्रता सेनानी, अज्ञात और भूले हुए स्थान और राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका, और अन्य संबंधित विषयों पर अभिनव और रचनात्मक तरीके से लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को सामने लाता है। इस प्रकार यह योजना लेखकों की एक धारा विकसित करने में मदद करेगी जो भारतीय विरासत, संस्कृति और ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इन विषयों पर विस्तार से लिख सकते हैं।
कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, योजना के चरणबद्ध निष्पादन को मेंटरशिप के सुपरिभाषित चरणों के तहत सुनिश्चित करेगा। इस योजना के तहत तैयार की गई पुस्तकों का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा; और संस्कृति और साहित्य के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करते हुए अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा, जिससे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को बढ़ावा मिलेगा। चयनित युवा लेखकों को कुछ बेहतरीन और प्रसिद्ध लेखकों के साथ बातचीत करने, साहित्यिक उत्सवों आदि में भाग लेने का अवसर मिलेगा।  

प्रतियोगिता समाप्त होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं,  उम्मीदवार भाग लेने के तरीके और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए.  https://innovateindia.mygov.in/yuva/ या https://t.co/eq86MucRVH पर जा सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैंप्रतियोगिता समाप्त होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं, उम्मीदवार भाग लेने के तरीके और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/yuva/ या https://t.co/eq86MucRVH पर जा सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *