अपना जिला

कोपागंज के ब्लॉक प्रमुख डा. जय प्रकाश निषाद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

कोपागंज/ मऊ । कोपागंज ब्लाक के भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डा. जय प्रकाश निषाद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक प्रमुख श्री निषाद ने बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है अब तक अन्य किसी पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हुआ। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डा.जय प्रकाश निषाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को सही पात्रों तक व धरातल पर लागू कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल, अखिलेश राजभर, योगेन्द्र चौहान, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *