दोहरीघाट के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय को जिला उद्यान अधिकारी ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

◆ वंदे मातरम गान से शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह वैदिक मंत्रों की गूंज
( वीरेंद्र उपाध्याय )
दोहरीघाट/मऊ। ब्लॉक मुख्यालय पर वंदे मातरम वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया इसके उपरांत नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा नवनिर्वाचित प्रमुख को शपथ ग्रहण कराया गया इसके उपरांत ब्लाक प्रमुख राजू राय ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया तथा शपथ फार्म पर हस्ताक्षर कराया उपस्थित लोगों ने जयकारों के बीच नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का स्वागत किया अपने स्वागत से अभिभूत प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठा और लगन से अपने उत्तरदायित्व का निर्माण करूंगा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर तत्पर रहूंगा ब्लॉक के समस्त गांव के चतुर्दिक विकास के लिए संकल्पित हूं उन्होंने कहा कहीं भी किसी को किसी व्यक्ति को मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा उक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव देनी उर्फ साधु प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय कैबिनेट मंत्री के पूर्व प्रतिनिधि विजय प्रकाश पांडे वरिष्ठ सर्जन भाजपा नेता एच यन सिंह पटेल ब्रह्मचारी सभा के अध्यक्ष ज्ञान शुक्ला प्रबंधक चंदन उपाध्याय प्रधान मोहित यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान. संघ रजनीकांत मोरिया मंडल अध्यक्ष राम अधीन पांडे पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त सपा के वरिष्ठ नेता इंद्र कैलाश यादव रामानंद यादव रामजी राय मार्कंडेय राय रमेश चौहान प्रमोद मौर्य संदीप कुमार राय उर्फ रिंकल राय. अरविंद राय ईजी कार्रवाई शुरू होने जा रही है चंद्रदेव यादव क्षेत्र के गणमान्य लोग ने नवनिर्वाचित प्रमुख का जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने किया विजय कुमार सिंह ने नव निर्वाचित प्रमुख को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र के सम्मानित लोगों का का अभिनंदन किया प्रधान. लिपिक अखिलानंद चौबे ने शपथ ग्रहण समारोह व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए भगीरथ प्रयास किया नव नव नव निर्वाचित प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय ने क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक किया जिस का संचालन खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने किया पिछली कार्रवाई की पर समस्त पुष्टि की गई मनरेगा के लेबर बजट का अनुमोदन इसके बाद भी कार्य योजना पर विचार प्रधानमंत्री आवास योजना पर विचार कोरोनावायरस के रोकथाम के संबंध में विचार विचार हुआ तथा प्रस्ताव पारित किए गए सब के बारे में खंड विकास अधिकारी ने प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी दी।




