खास-मेहमान

रेलवे में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए 44 रेल कर्मचारियों को DRM ने मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र के साथ किया सम्मानित

■ 65 वाँ रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह-2020

वाराणसी।  65 वाँ रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह-2020 मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार की अध्यक्षता में आज मंडल रेल प्रबंधक के प्रेमचंद सभागार कक्ष में सादगी एवं कोरोना नियामकों के साथ आयोजित किया गया ।  कोविड-19 नियमों के अनुपालन एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु मंडल स्तर पर दिए जाने वाला यह पुरस्कार समारोह पांच भागों में 19-जुलाई,20-जुलाई,26-जुलाई,27-जुलाई एवं 28-जुलाई को 15:00 से 16:00 बजे तक आयोजित किया जाना है ।

इसी क्रम में आज 19-जुलाई2021 को मंडल रेल प्रबंधक ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 44 कर्मचारियों को मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । आज के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में मंडल चिकित्सालय के 07,कार्मिक विभाग के 13,लेखा विभाग के 12,भण्डार विभाग के 05,संरक्षा विभाग के 04,स्पोर्टस् विभाग के 02 एवं राजभाषा विभाग के एक कर्मचारी शामिल है जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेलवे की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार के साथ मंडल की छवि में सुधार हुआ है ।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए मंडल रेल प्रबंधकन विजय कुमार पंजियार ने बताया कि रेल सप्ताह के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित कर उनकर योगदान की सरहना की जाती है । उन्होंने कहा विगत वर्ष से अब तक मंडल के कर्मचारियों ने कोरोना काल में कोविड प्रोटोकाल का पुर्णतः पालन करते हुए अपनी जिमेदारियों का बखूबी निर्वहन किया हिया जिसके कारण अन्य स्थानों की अपेक्षा वाराणसी मंडल बहुत कम कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हुए । वाराणसी मंडल पर 95% से अधिक कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चूका है । बीमार रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को उच्चस्तरीय उपचार मुहैया कराने के लिए उन्नत चिकित्सा संस्थानों से अनुबंध किया गया है । कर्मचारियों को मेडिकल लाभ सुनिश्चित करने हेतु उम्मीद कार्ड जारी किया गया है । मंडल चिकित्सालय वाराणसी को आधुनिक उपकरणों एवं ऑक्सीजन प्लान्ट से युक्त किया जा रहा है ।  मंडल पर पेपरलेस वर्किंग को बढ़ावा देते हुए ई-पोर्टल के माध्यम से ई-पी.एफ., ई-पास एवं वेतन सुची उपलब्ध कराई जा रही है । एच.आर.एम.एस. पोर्टल के मध्यम से कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध किया गया है । सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों का समापक भुगतान त्वरित किया जा रहा है । वाराणसी मंडल रेल प्रशासन द्वारा कर्मचारी कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है अनुकम्पा एवं लारजेस के आधार पर नियुक्तियाँ शीघ्रतापूर्वक की जा रही है ।

इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रवीण कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन एस.पी.एस.यादव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एम एस नबियाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल भण्डार प्रबंधक ए.के.जायसवाल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा एवं सीमित संख्या में  मंडलीय कर्मचारी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *