खास-मेहमान

डॉ. संजय सिंह अध्यक्ष, सचिन्द्र सिंह सचिव ने रोटरी क्लब मऊ वर्ष 2021-2022 का पदभार संभाला

मऊ। नगर के शारदा नगर अस्पताल सभागार में रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन के वर्ष 2021-2022 के पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर एच0एन0 सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह को तथा निवर्तमान सचिव प्रदीप सिंह ने वर्तमान सचिव सचिंद्र सिंह को कॉलर पहनाकर पद ग्रहण संपन्न किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3120 समर राज गर्ग वर्चुअल रूप से जूम मीटिंग के माध्यम से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ एच0 एन0 सिंह ने बीते वर्ष रोटरी क्लब के द्वारा हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तत्पश्चात अध्यक्ष -सचिव एवं रोटरी के वरिष्ठ सदस्य डॉ एस0 एन0 खत्री, डॉ एस0 सी0 तिवारी, शमीम अहमद, डॉ पी0 के 0गुप्ता द्वारा बीते वर्ष हुए कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस इस दौरान वर्ष 21-22 के अध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह ने रोटरी के मंडल अध्यक्ष सहित आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी निरंतर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है आगे भी रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक कार्यों और अन्य कार्यों में अपनी सहभागिता निभाई जाएगी उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब इस वर्ष में मेडिकल कैंप, रोटरी विलेज जरूरतमंदों की सहायता, पौधरोपण, रक्तदान सहित तमाम सामाजिक कार्यों को किया जाएगा उन्होंने वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन की अपेक्षा और अन्य सदस्यों से सहभागिता की बात कही। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की सदस्य डॉ एकीका सिंह ने मंडलाअध्यक्ष समर राज गर्ग के बारे में और उनके कार्यों के बारे में विस्तार बताया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष समर राज गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है। उन्होंने कहा की रोटरी क्लब मऊ नाथ भजन को पिछले 4 दशक से सामाजिक कार्य करने का अनुभव है।उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मऊनाथ भंजन जिस प्रकार से कार्य कर रहा है, आगे भी उससे बढ़-चढ़कर कार्य करने की उम्मीद नए अध्यक्ष और सचिव तथा उनकी पूरी टीम से जताई जा रही है। उन्होंने रोटरी क्लब में विभिन्न फील्ड से विशेषज्ञ लोगों को शामिल करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम को शानदार तरीके से संचालन के लिए डॉ एकिका सिंह को बधाई दिया। कार्यक्रम में निवर्तमान सचिव प्रदीप सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद आशा पासवान और खुशबू को रोटरी क्लब द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में वर्तमान सचिव सचिंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुआ आभार जताया।कार्यक्रम का संयोजेक डॉ अरविंद श्रीवास्तव व शिव अग्रवाल रहे। संचालन डॉ सुजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर से प्रमुख रूप जे पी मिश्रा, डॉ ओ पी सिंह,डॉ प्रतिमा सिंह डॉ असलम,डॉ असगर अली सिद्दकी,डॉ मधुलिका सिंह डॉ अजय सिंह डॉ उत्तरा सिंह, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, सुमन सिंह,इनरव्हील से आशा खत्री,पूनम गुप्ता,डॉ अश्वनी, तेजप्रताप तिवारी,प्रतीक जायसवाल, पुनीत श्रीवास्तव,सौरभ वर्नवाल, श्रीराम जायसवाल, अजय सिंह,अरविंद सिंह अजीत सिंह, वंदना सिंह, सुषमा सिंह सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *