चर्चा में

बहन बनी नटवरलाल, सगी बहन का फर्जी तरीके से जमीन बेचा, रिश्ता कलंकित कर दे रही धमकी

पीड़िता पियारी देवी

( ऋषि कुमार )

अम्बेडकरनगर। नटवरलाल का नाम और उसके हकीकत के कारनामे का किस्सा तो खूब सुना ही होगा आपने। एक नटवरलाल था जो देश की ऐतिहासिक धरोहर को बड़ी चालाकी से कूटरचित तरीके से बेच देता था। भाई ने भाई का धन व सम्पत्ति हड़पा ये समाचार भी खूब सुना होगा आपने। लेकिन अब भाई-भाई के रिश्ते को शर्मशार करने वालो से दो कदम आगे बहने भी निकल गयी हैं और बहन-बहन के रिश्ते को कलंकित कर रही हैं। अम्बेडकरनगर में भी एक महिला द्वारा नटवरलाल के नख्शे कदम पर चल कर अपनी ही सगी बहन की ही जमीन को कूटरचित तरीके से बेच दिया है और बेचने के बाद पुलिस थाने को खरीदने की धमकी देकर अपनी बहन परेशान कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अम्बेडकर नगर के तहसील टाण्डा सददौपुर निवासिनी शारदा देवी ने अपनी सगी बहन पियारी देवी की लोरपुर ताजन स्थित सड़क किनारे की गाटा संख्या 1877 जमीन को स्वयं पियारी देवी बनकर काफी ऊँचे दाम पर बेच दिया। जब पियारी देवी को पता चला कि उसकी सगी बहन ने ही उसके साथ धोखा कर दिया तो पियारी देवी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वह अपने निवास स्थान कानपुर से अकबरपुर सत्यता जानने आई तो पियारी देवी के जान के ही लाले पड़ गये। बहन शारदा देवी ने चन्द रुपयों के खातिर जान से मारने की धमकी तक अपनी सगी बहन को दे डाली। अपनी जान बचाकर पियारी देवी ने अकबरपुर कोतवाली में न्याय की गुहार लगायी किन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर पीड़िता पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची जहाँ उसे न्याय दिलाने का आश्वासन मिला। पियारी देवी ने बताया कि शारदा देवी कह रही थी हमने अकबरपुर कोतवाली को 50 हजार रुपए में खरीद लिया है तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। यहाँ से भाग जाओ नहीं तो तुम्हें मरवा कर फेंकवा दूँगी। ऐसे में नटवरलाल की कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। भाई ने भाई का धन हड़पा, उसकी हत्या कर दी ऐसे समाचार खूब पढ़े होंगे। लेकिन अब बहन भी बहन की दुश्मन बन कर उसके जमीन, जायदाद पर नजरें गड़ा कर ऐसा कारनामा कर जा रही हैं। उन्हें बहन के रिश्ते को कलंकित करने में जरा सी शर्म नहीं आ रही है। अब देखना होगा जिला प्रशासन पीड़ित महिला को न्याय कब तक दिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *