अपना जिला

दिलीप कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी छात्र सभा मऊ का पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष /पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. अखिलेश यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष मा.नरेश उत्तम पटेल के निर्देशन पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव द्वारा एड. दिलीप कुमार पाण्डेय को समाजवादी पार्टी छात्र सभा मऊ के पुनः जिलाध्यक्ष बनाने पर छात्र नेताओं नौजवानों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। लगातार श्री पाण्डेय को छात्र नेताओं, नौजवानों,और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दिया गया। रविवार को सुबह से ही श्री पाण्डेय के घर उनके शुभचिंतको का तांता लगा रहा वही कई जगह छात्रों/ नौजवानों द्वारा कई जगह बैठक करके स्वागत किया गया।स्वागत करने में प्रमुख रूप से शिवम सिंह प्रिंस नि.जिला उपाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा-मऊ, सूर्यमणि भारती, नवनियुक्त जिला महासचिव समाजवादी छात्र सभा अखिलेश कुमार (DM), अभिषेक कुमार,फैयाज अहमद,आसिफ,अबु नासिर,जुगन्नू सलीम, शशिराज यादव,शुभम,श्रीकांत यादव आदि साथियों ने माल्यर्पण करके स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *