सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजीव राय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाला व्यक्ति अपना घर आजमगढ़ बताया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्वीट को उत्तर प्रदेश पुलिस, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, डीआईजी आजमगढ़, मऊ पुलिस, एडीजी जोन वाराणसी सहित समाजवादी पार्टी को भी टैग किया है। उनके सोशल मीडिया पर मामले को पोस्ट करते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मामले को गंभीरता से लिया है तथा तत्काल शिकायती पत्र एसपी मऊ को सौंपा है। राजीव राय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वे अस्वस्थ हैं और बाहर ईलाज करा रहे हैं, कृपया अधिकारी गण संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाई करें।

सपा नेता राजीव राय को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि उक्त आरोपी पर तत्काल कार्यवाही किया जाए एवं राजीव राय को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। प्रतिनिधीमंडल का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता व निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा किराजीव राय को धमकी देने वाले को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही किया जाए तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवप्रताप यादव मुन्ना, राजेन्द्र मिश्रा, कुद्दूस अंसारी, प्रभात राय आदि मौजूद रहे।


