शोक संदेश

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार नहीं रहे, विनम्र श्रद्धांजलि

मुंबई। फिल्मी जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में बुधवार की सुबह 7:30 बजे
मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही फिल्म इण्स्ट्रीज के लोगों सहित पूरा देश शोक में डूब गया। फिल्मी दुनिया के बड़ी हस्तियों सहित देश की राजनीतिक हस्तियों ने दिलीप साहब के निधन शोक व्यक्त किया है। दिलीप का असली नाम युसुफ था।

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। वहीं, इससे पहले ही भी दिलीप कुमार इसी साल दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। हालांकि, कुछ दिनों में ही उन्हें डिस्चार्ज भी मिल गया था। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख प्रार्थनाओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
बता दें कि बीते साल दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों 88 वर्षीय असलम खान और 90 वर्षीय एहसान खान को कोरोना के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *